इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय ने इस्लामवादी प्रत्याशी मुहम्मद मुरसी की मिस्र के राष्ट्रपति चुनाव में विजय को क्रांति के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए मिस्री जनता के संकल्प का प्रतीक कहा है।विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके मिस्र के राष्ट्रपति चुनाव में मुहम्मद मुरसी की विजय की बधाई दे हुए कहा गया है कि मिस्र की जनता ने कर्तव्यबोध के साथ सक्रिय उपस्थित द्वारा, क्रांति के उद्देश्यों की सफलता के लिए अपने संकल्प को पुनः सिद्ध कर दिया है। विदेशमंत्रालय के बयान में मिस्री जनता की सराहना के साथ आशा प्रकट की गयी है कि वे इसी प्रकार देश के राजनीतिक मंच पर सक्रिय उपस्थिति बनाए रखेंगे।
24 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 324783
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय ने इस्लामवादी प्रत्याशी मुहम्मद मुरसी की मिस्र के राष्ट्रपति चुनाव में विजय को क्रांति के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए मिस्री जनता के संकल्प का प्रतीक कहा है.....